‌‌‌जब्त होगी हेरोइन तस्करों की संपति

0
1809

-गिरफ्तार तीन के पास से मिले 1 लाख 27 हजार
बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म के टुडिगंज में जो तीन हेरोइन तस्कर पकड़े गए थे। आज उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने मीडिया को बताया कि इनकी संपति जब्त करने के लिए ईडी को लिखा जा रहा है। इनके विरूद्ध डुमरांव सीओ विजय कुमार सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। एसपी ने बताया शमशेर सिंह के पास से 40 ग्राम हेरोइन व 70 हजार रुपये नकद, उनके भाई गौतम सिंह के पास से 10 पुड़िया हेरोइन व 25 हजार नकद एवं उनके बहनोई अजय कुमार सिंह के पास से 32 हजार नकद और दो मोबाइल फोन मिले हैं। अजय ग्राम जोगता, थाना चांदी, जिला भोजपुर के निवासी हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें शुक्रवार की रात दबोचा गया। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लंबे समय तक इनका पीछा किया। लेकिन रंगेहाथ गिरफ्तार करने में थोड़ा समय लगा। एसपी ने बताया पहले भी कुछ तस्करों को ब्रह्मपुर और रघुनाथपुर से गिरफ्तार किया गया है। क्या जिले में कुछ ऐसे तस्कर हैं। जिनका संबंध इन लोगों से है। एसपी ने कहा कुल 15 लोगों की सूची बनी है। जिसमें शमशेर का नंबर पहला था। अन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। कप्तान ने पत्रकार वार्ता कृष्णब्रह्म थाने में ही आयोजित की थी। इस सफलता में डुमरांव डीएसपी केके सिंह व कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय व डुमरांव डीआइयू की टीम की पुलिस मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here