गरीबों को मिलेगा मुफ्त न्याय

0
139

बक्सर खबर : गरीबों को न्यायिक सहायता मुफ्त मिलेगी। न्याय पाने के लिए उन्हें किसी तरह का खर्च वहन नहीं करना होगा। उन्हें इसका अधिकार प्राप्त है। उनको यह जानकारी देने के लिए जिले में विधिक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को इसका शुभारंभ जिला जज ने किया।

न्यायिक पदाधिकारियों के साथ वे जागरुकता मार्च में शामिल हुए। जो व्यवहार न्यायालय से नगर भवन तक गया। न्यायिक सूत्रों ने बताया वैसे दलित परिवार। जिनका अपना घर पक्के का नहीं है। उन्हें हर न्यायिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वे समाज में दबे न रहें। अगर उनके साथ गलत होता है तो वे न्यायालय आए। गरीब दलित परिवारों को इसकी जानकारी देने के लिए विधिक जागरुकता की तरफ से हर दलित बस्ती में शिविर लगाए जाएंगे। यह अभियान 9 से 18 नवम्बर तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here