थाने में वृद्ध ने लगाई फांसी, पुलिस ने किया था गिरफ्तार

0
3370

-विरोध में सड़क जाम, थानाध्यक्ष सस्पेंड
बक्सर खबर। कोरानसराय थाने में वृद्ध ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक यमुना सिंह इसी थाना के कोपवां गांव के निवासी थे। मंगलवार की शाम ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले आई थी। लेकिन, वे बड़े ही आत्मसम्मान वाले व्यक्ति थे। शायद वहीं कारण रहा जो उन्होंने ऐसा कदम उठाया। सूत्रों की माने तो पुलिस ने उन्हें कम्प्यूटर रूम में रखा गया था। जहां टेबल पर चढ़ पंखे से लटक गए हैं।

सूत्रों के अनुसार मृतक के परिजन और भोला पासवान व मिथिलेश पासवान के परजिन से लगभग 15-20 दिन पूर्व बच्चों के खेल-खेल में विवाद हुआ है। जिसमें मारपीट हुई थी। उसी घटना में थानाध्यक्ष जुनैद आलम के द्वारा मृतक को गिरफ्तार किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार यमुना सिंह की उम्र लगभग 70 वर्ष के आस-पास होगी। आज गुरुवार की तड़के जब पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो उनके शव को उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया।

विरोध में सड़क जाम करते लोग

जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है। इसके विरोध में कोपवां गांव के समक्ष लोगों ने डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग को जाम कर रखा है। मौके की नजाकत को देखते हुए कई थानों की पुलिस कोरानसराय में कैंप कर रही है। पुरे घटना में वरीय पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पूछने पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष जुनैद आलम को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मृतक के पुत्र अरुण सिंह व अन्य परिजनों का आरोप है यह आत्महत्या नहीं पुलिस की प्रताड़ना का प्रतिफल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here