‌‌‌डीएम के जनता दरबार पहुंचा अकबरपुर पंचायत का मामला

0
574

-चार लोगों ने लगाया पीएम आवास में रिश्वत मांगने का आरोप
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। इसकी शिकायत लेकर चार लोग शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी शिकायत जिलाधिकारी को सौंपी। आरोप गाने वालों में महंगु राम ग्राम बसहीं, अंगद राम, ग्राम जलहरा, त्रिभुवन राम, ग्राम जलहरा व वीडियो राम ग्राम सुगहर शामिल हैं। हालांकि डीएम से मिलने पहुंचे लोगों में एक महिला भी थी।

जिसने मीडिया के सामने कहा पांच हजारर् रूपये निकासी के वक्त ले लेते हैं। जबकि दूसरी तरफ आवेदनों में सात से लेकर आठ और 12 हजार रुपये तक का जिक्र किया गया है। यह सभी आरोप इस पंचायत के मुखिया पति राजेश सिंह व उनके भाई प्रवीण कुमार पर लगे हैं। सूचना के अनुसार तीन दिन पहले इन लोगों ने प्रखंड कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने इन आवेदनों की जांच का आदेश दे दिया है। जल्द ही पता चलेगा, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। अथवा सच्चाई कुछ और तो नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here