‌‌‌राज ठाकरे को चुनौती देने वाले सांसद ब्रजभूषण सिंह 26 को गरजेंगे बक्सर में

0
496

-नगर भवन में रखा गया है कार्यक्रम, हेलीकॉप्टर से होगा दौरा
बक्सर खबर। महाराष्ट्र के नेता राज ठाकरे को खुली चुनौती देने वाले सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह बक्सर आ रहे हैं। वे 26 मई को नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूचना के अनुसार बक्सर के रहने वो सुभाष सिंह के बुलावे पर वे यहां आ रहे हैं। ब्रजभूषण सिंह ने हाल ही में राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर कहा था। जब तक उत्तर भारत के लोगों ने ठाकरे माफी नहीं मांगते।

उन्हें अयोध्या में नहीं आने दिया जाएगा। अगर आए तो कड़े विरोध का सामना करना होगा। वे हमेशा बिहार और यूपी के लोगों के लिए अपमान जनक शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं। उनका विरोध पूरजोर तरीके से होगा। सूत्रों के अनुसार उन्हें बक्सर बुलाने वाले सुभाष सिंह का सांसद से गहरा लगाव है। वे उनके हनुमान भी कहे जाते हैं। जिसके कारण यह कार्यक्रम सुभाष के लिए भी खास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here