भारत विकास परिषद ने लिया हितन पडरी को गोद

0
253
बक्सर खबर : ग्रामीण बस्ती विकास प्रोजेक्ट के तहत गांव को गोद लेने हेतु भारत विकास परिषद की बैठक हितन पड़री में हुई। महत्वाकांक्षी ग्रामीण बस्ती विकास योजना के लिए चयन हेतु रविवार को ग्रामीणों को एकत्र किया गया। आदर्श ग्राम के लिए आवश्यक सुविधाओं पर भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री ई० जी पी सिंह और ग्रामीण बस्ती विकास के नेशनल चेयरमैन अशोक जाधव जी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा की।

परिषद के सभी सदस्यों ने सतीश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरे गाँव का भ्रमण किया। सतीश चंद्र त्रिपाठी ने आदर्श ग्राम के रूप में विकसित होने से जुड़ी ग्रामवासियों की उम्मीदों और उत्सुकता से परिषद के सभी सदस्यों को अवगत कराया। हितन पड़री ही क्यों आदर्श ग्राम के रूप में विकसित हो इस पर प्रकाश डाला। गांव के बाल विकास केन्द्र में आम सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष हनुमान अग्रवाल ने की। परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री जी पी सिंह ने कहा कि आदर्श बस्ती की योजना को मूर्त रूप में साकार करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

हेरिटेज विज्ञापन
 मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, स्वछता और शिक्षा की सुविधा करनी होगी। इस अवसर पर बक्सर शाखा के सचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राजीव नयन उपाध्याय, राकेश पांडेय, गिरीश त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, सुनील सिंह, ब्रह्मानन्द यादव, आशानंद सिंह, कमलेश्वर सिंह, अशोक तिवारी, रामेश्वर तिवारी, भिखारी पासवान, शिव जी पासवान, श्री राम गोंड़, धुरन्धर पासवान सहित अनेको ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here