‌‌‌ ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध की मौत, नहीं हुई पहचान

0
370

-सुबह पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। चौसा रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी के समीप रविवार की सुबह आठ बजे के लगभग ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन और रेल पुलिस को दी। डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की। लेकिन, उनके पास ऐसा कुछ नहीं मिला। जिससे वृद्ध की पहचान हो सके। पूछने पर रेल थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि वृद्ध के शरीर पर सफेद बनियान और धोती है।

कुछ दूरी पर एक चश्मा मिला है। जिसमें डोरी बंधी हुई है। दस मीटर दूर प्लास्टिक के दो जूते पड़े थे जिसका रंग काला है। रेल पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है। क्योंकि यही पहचान के आधार बन सकते हैं। सूचना के अनुसार सुबह आठ बजे वृद्ध ट्रैक पार कर रहे थे। तभी आप लाइन से गुजर रही कामाख्या आनंद विहार ट्रेन की चपेट में आ गए। खेत में काम रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वे दौड़े आए। उनका शव पोल संख्या 671/3 के पास पड़ा हुआ था। रेल पुलिस ने कहा कि यह शव अगले 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। अगर इस दौरान कोई आया तो पहचान कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here