रास्ते के विवाद में गोलीबारी, तीन घायल पहुंचे अस्पताल

0
1322

-घायलों से पुलिस कर रही पूछताछ, बंदूक के साथ एक व्यक्ति हिरासत में  
बक्सर खबर। भूमि विवाद से जुड़े मामले में रविवार की सुबह दो पक्ष के लोग एक दूसरे से भिड़ गए। मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। जिसमें तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। जिन्हें उपचार के लिए फिलहाल सदर अस्पताल लाया गया है। सभी इटाढ़ी थाना क्षेत्र के करमी गांव के निवासी हैं। जहां यह विवाद हुआ है। हालांकि गोली किसको और कहां-कहां लगी है। यह स्पष्ट नहीं है। अस्पताल से जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार बरमेश्वर सिंह पुत्र स्व बिहारी सिंह, रवि सिंह पुत्र कामेश्वर सिंह एवं दूसरे पक्ष के केदार सिंह पुत्र बिहारी सिंह का उपचार चल रहा है।

तीनों का कहना है हमें छर्रा लगा है। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करमी गांव में एक राजबाहा है। जिसके बगल से होकर रास्ता जाता हैं। दोनों पक्ष के लोग उसी को लेकर एक दूसरे के खिलाफ लामबंद है। एक पक्ष रास्ता बनाने की मांग कर रहा है। दूसरा मना कर रहा हैं। पिछले सप्ताह सदर एसडीएम भी वहां विवाद सुलझाने गए थे। लेकिन, कोई सुलह को तैयार नहीं। जिसका परिणाम आज रविवार को इस रूप में सामने आया है। पूछने पर लोगों ने बताया पुलिस ने रामजी सिंह नाम के एक व्यक्ति को बंदूक के साथ हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here