थाई बाॅक्सिंग में गोल्ड मेंडल जीत अभिषेक ने बढ़ाया जिले का मान: मिश्रा

0
218

बक्सर खबर: अभिषेक ने थाई बाॅक्सिंग में गोल्ड मेंडल जीत कर जिले का मान बढ़ाया है। वह पटना में थाई थाई बाॅक्सिंग ऐसोसिएशन आॅफ बिहार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचा था। जहां उसे गोल्ड़ मेंडल जीत कर जिले का बिहार तो रौशन किया ही। वह प्रखंड के काजीपुर पंचायत के दुरासन गांव को भी बिहार के पटल पर ला दिया। यह बातें पूर्व जिप सदस्य सह जदयू राज्य सलाहकार समिति सदस्य बिहार प्रदेश के भरत मिश्रा ने आयोजित सम्मान समारोह कही। मिश्रा ने कहा कि अभिषेक जो प्रतिभा है उसे हम देश ही नही विश्व के पटल नर लाऐगें। क्योंकि वह गांव में रह कर बिना किसी विशेष सुविधा के परचम लहराया है। इसके लिए पुरा गांव व जिला तत्पर है। इस मौके पर भाजपा नेता विनोद राय, मुखिया अख्तर हुसैन, शशिकांत पाठक, सकील अंसारी, रामनाथ पाण्डेय, हरदेव यादव, देवनाथ चैधरी, बब्लू शर्मा, विला शर्मा, सरपंच इन्द्रदेव यादव सतेन्द्र राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
देश के लिए गोल्ड मेंडल जीतना है सपना
बक्सर खबर: अभिषेक सिमरी प्रखंड के दुरासन गांव निवासी कमलेश शर्मा का पुत्र है। वह डुमरांव कैम्ब्रीज स्कूल का छात्र है। अभिषेक ने बताया कि उसी दौरान स्कूल में शिक्षक मंटू सर से मुलाकता हुई। जिसके बाद मेरी रूची धीरे-धीरे बढ़ने लगी। परन्तु गांव पहुचने पर कोई व्यवस्था नही मिलती थी। परन्तु माता-पिता ने पुरा सहयोग दिया। जिससे आज पहली सिढ़ी चढ़ा हूं। मेरा सपना है थाई बाॅक्सिंग प्रतियोगिता मेें देश के लिए गोल्ड़ मेडल जीतना। मैं बिहार में आयोजित थाई बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के 16 वर्ष के आयु में 56 किलो ग्राम भार वाले प्रतिद्वंद्वी से लड़ा था। जिसमें उसे मात देने सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here