तस्वीर दे रही गवाही : चरमरा गई है स्वास्थ्य व्यवस्था

0
2399

बक्सर खबर। यह तस्वीर एक परिवार के दर्द को बयां कर रही है। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल भी बता रही है। एक दिन पहले गुरुवार को यह तस्वीर सदर अस्पताल में ली गई थी। एक दंपति अपने बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां से वापसी के दौरान यह तस्वीर ली गई है। पिता ने कंधे पर आक्सीजन का सिलेंडर उठा रखा है। मां अपने कलेजे के टुकड़े को एक ट्रे में लेकर आगे बढ़ रही है। देखने से यह प्रतीत हो रहा है। बच्चे की हालत नाजुक है।

आज इस बारे में सदर अस्पताल में पूछताछ की। पता चला पर्चा कटाया, बच्चे को दिखाया और वापस लौट गए। अर्थात बच्चे को अस्पताल में दाखिल नहीं किया जा सका। परिजन जैसे आए थे। वैसे ही लौट गए। क्योंकि उन्हें उचित उपचार नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने बताया। बच्चा किसी अस्पताल से ही आया होगा। तभी तो उसके साथ आक्सीजन का सिलेंडर था। वह दंपति कहां के थे, यह तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन, अगर अस्पतालों का यह हाल ऐसा है तो स्थिति चिंताजनक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here