‌‌‌शिक्षक हुए गोलबंद, पांच पर लटकी निलंबन की तलवार

0
813

बक्सर खबर। जिन शिक्षकों का विवाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ हुआ है। उनके उपर निलंबन की तलवार लटक रही है। क्योंकि यह मामला जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह के संज्ञान में है। शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने उनसे मिलकर पूरी स्थिति से अवगत कराया है। सूत्रों का कहना है। डीएम इस मामले से काफी खफा हैं। सभी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश उन्होंने दिया है। वहीं दूसरी तरफ रविवार को शिक्षक संघ के नेताओं की इस विषय को लेकर बैठक हुई।

जिसमें विभागीय कार्रवाई के बाबत मंत्रणा हुई। वहीं कुछ सदस्यों ने अनुसूचित जाति थाने में अपना आवेदन दिया है। ऐसा माना जा रहा है। शिक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, नागेन्द्र राम, प्रमोद कुमार, सुमेश्वर प्रसाद के खिलाफ आज कार्रवाई होगी। वहीं ब्रह्मपुर के प्रखंड शिक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद के विरूद्ध कार्रवाई के लिए बीडीओ ब्रह्मपुर को लिखा जा रहा है। इस मामले में विभाग क्या करता है। यह आज सोमवार को स्पष्ट हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो शिक्षक न्यायालय जाएंगे। यह तय है। वैसे मामले को सुलह समझौते के आधार पर समाप्त करने की कोशिश भी हो रही है।
यह भी पढ़ें:- शिक्षा पदाधिकारी पर हमला, पांच के खिलाफ प्राथमिकी 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here