महिला से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

0
1344

बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना के सोवां गांव में महिला के साथ शिक्षक ने छेड़खानी की। घटना शनिवार रात नौ बजे की है। पीडि़त महिला ने रविवार को इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोपी शिक्षक विरेन्द्र पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद के अनुसार पीडि़त महिला का आरोप है। रात नौ बजे के लगभग वह शौच के लिए घर के सामने बने शौचालय के पास गयी।

वह जैसी से वहां से निकलकर हैंड पंप के पास हाथ पैर धोने गई। वहां चुपके से पहुंचे आरोपी शिक्षक उसे दबोच लिया। उसने विरोध किया तो कपड़े फाड़ दिए। महिला ने शोर मचाया तो घर वाले दौड़े आए। उन लोगों ने उसे बचाया नहीं तो उसकी नियत खराब थी। शिक्षक विरेन्द्र पाल सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। लेकिन, उनका पक्ष ज्ञात नहीं हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here