रात होते ही लुढक जाता है पारा

0
169

-अलाव जलाने में विफल है नगर परिषद
बक्सर खबर। शाम होते ही ठंड का प्रभाव बढ़ जा रहा है। एक तस्वीर 26 दिसम्बर की रात एक पत्रकार साथी ने बक्सर स्टेशन से भेजी। रात साढ़े दस बजे शहर का तापमान 13 डीग्री के लगभग पहुंच गया था। जाहिर है रात ढ़लने के साथ पारा और नीचे गया होगा। सर्द रात में स्टेशन के बाहर अलाव नहीं जल रहा था। हालांकि इन दिनों यात्रियों की संख्या कम है।

बावजूद इसके शनिवार को बहुत से लोग स्टेशन पर थे। जो मिले उनसे बात करने पर पता चला वे सभी परीक्षा देने आए हैं। स्टेशन के आस-पास के होटलों के कमरे भरे पड़े हैं। ऐसी स्थिति में बहुत से लोगों ने स्टेशन परिसर में रुक कर रात गुजारी। लेकिन, बाहर अलाव न जलने से उन्हें दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। मौजूदा हाल बता रहे हैं। नगर परिषद शहर में तय स्थानों पर अलाव जलाने में असफल है। जबकि कुछ दिन पहले अलाव जलने की तस्वीरें सामने आई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here