दिव्यांग की हत्या में अपनों के हाथ होने का शक

0
2188

-पुलिस ने बुलाया खोजी कुत्ता
-पन्द्रह वर्ष पहले होलिका दहन के दिन हुई थी पिता की मौत
बक्सर खबर। पैर से दिव्यांग फफदर गांव निवासी रवि कुमार की हत्या किसने की। इस रहस्य को सुलझाने के लि पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद लेने का निर्णय लिया है। सोमवार को इसके लिए पटना से खोजी दल को बुलाया गया है। यह घटना रविवार की रात आठ बजे बगेन-चौगाई मार्ग पर वैसे गांव के समीप हुई थी। हत्या करने वालों ने उसका शव पास के कुएं में फेंक दिया था। मृतक की मां ने जिस व्यक्ति पर शक जताया था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, पुलिस को शक है। इस घटना को दूसरा रंग दिया जा रहा है। किसी अपने ने ही उसकी हत्या की साजिश की है। ऐसी बातें सुनने को मिल रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है, रवि बिजली मैकेनिक का काम करता था। चौगाई में उसके एक प्रतिद्वंदी दुकानदार से भी इसकी अनबन चल रही थी। हो सकता है, उसका भी इस घटना में हाथ हो। पूरा सच जानने के लिए पुलिस अनुसंधान में जुटी है। जल्द ही उसका सच भी सामने आएगा।

कुएं में शव

होलिका दहन के दिन ही पिता की हुई थी मौत
बक्सर खबर। ग्रामीणों ने बताया रवि के पिता सुरेन्द्र सिंह की मौत लगभग 15 वर्ष पहले होलिका दहन की रात हुई थी। तब यह कहा गया था, उन्होंने आत्महत्या की है। लेकिन, इतने दिनों बाद उनके बेटे के साथ भी वहीं घटना हुई। जब वह चौगाई से अपनी ती पहिया साइकिल पर घर लौट रहा था। उसने घर के लिए सब्जियां खरीद रखी थी। उसके साथ जहां घटना हुई। मौके पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देखकर लोग ऐसा कृत्य करने वालों को गालियां बक रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here