नावानगर इलाके में मिला अज्ञात युवक का शव

0
425

-नहीं हो रही पहचान, दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है शव
बक्सर खबर। नावानगर थाना के परमडीह पुल के नीचे सोमवार की सुबह अज्ञात युवक का शव देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय प्रसाद के अनुसार इसकी पहचान नहीं हो पा रही है। देखने ऐसा प्रतीत हो रहा है शव दो दिन पुराना है।

उम्र लगभग 35 वर्ष के आस-पास होगी। पुल में नीचे पानी है। इस वजह से शरीर फुल गया है। शरीर पर ब्लू रंग की जिंस व हल्का पीला रंग का चेकदार शर्ट है। पैर में काले मोजे हैं। आस-पास लोगों से पहचान का प्रयास कराया गया। लेकिन, कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। चेहरा भी खराब हो गया है। होली के दिन इलाके में शव मिलने से पुलिस भी परेशान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here