रफ्तार का कहर : एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

0
1242

-बाइक वाले ने बाइक का रौंदा, घायलों को किया वाराणसी रेफर
बक्सर खबर। बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। तीन युवक बाइक से चले जा रहे थे। रफ्तार इतनी तेज थी कि उनकी बाइक पलट गई। पीछे से एक दूसरी बाइक चली आ रही थी। जो काल बनकर उनके उपर जा चढ़ी। उस पर दो युवक सवार थे। नतीजा एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक जय प्रकाश राय पुत्र नाटा राय ग्राम सरेंजा का निवासी था। दुर्घटना राजपुर थाना के जदपुरा गांव के समीप हुई है।

सभी घायलों को वहां से सदर अस्पताल ले जाया गया। पूछने पर राजपुर पुलिस ने एक युवक के मौत की पुष्टि की। लेकिन, दो अन्य युवक जो गंभीर रुप से घायल हैं। उनके बारे में नहीं बता सकी। वहीं स्थानीय सूत्रों ने कहा एक युवक बक्सर का था। उसकी हालत बहुत खराब थी। वहीं दूसरा घायल जो गंभीर है। वह सरेंजा गांव का ही गोसाई हैं। दोनों को सदर अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सरेंजा गांव की बाइक पर तीन युवक सवार थे। बक्सर वाली बाइक पर दो। इस घटना में कुल पांच लोग घायल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here