सुपर संडे : वैक्सीनेशन के लिए डीएम ने दरवाजे पर दी दस्तक

0
249

-जिले के सभी सीनियर अधिकारी पहुंचे शहर के मुहल्लों में
बक्सर खबर। छह जून की सुबह शहर वासियों के लिए यादगार रही। उनके मुहल्ले में अधिकारी लोगों से जाकर मिले। कोविड की वैक्सीन लेने के लिए उन्हें प्रेरित किया। पिछले एक वर्ष से लोग कोरोना महामारी से परेशान हैं। जिससे बचाव के लिए कोविड की वैक्सीन अब हर जगह उपलब्ध है। आप सभी लोग अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर टीका लगवा लें। जिनकी उम्र 45 वर्ष या उससे अधिक है।

-वार्ड संख्या एक की दलित बस्ती में पहुंचे डीडीसी योगेश कुमार सागर

उनको प्राथमिकता के आधार टीके लग रहे हैं। अभियान की शुरूआत के लिए रविवार की सुबह जिलाधिकारी अमन समीर स्वयं एमपी हाई स्कूल से निकले और किला मैदान, रामरेखा घाट से सटे मुहल्लों में गए। उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर वार्ड संख्या एक के मुहल्लों में गए। लोगों को बताया टीका पूरी तरह सुरक्षित है। समय रहते टीका लेकर अपने आप को सुरक्षित करें।

-सब्जी मंडी में लोगों को जागरुक करते एसडीओ केके उपाध्याय

इसी तरह सदर एसडीओ केके उपाध्याय व अन्य अधिकारी शहर के विभिन्न मुहल्लों में जागरुकता अभियान चलाते देखे गए। इसके लिए एक दिन पहले ही विस्तृत कार्य योजना बनायी गयी थी। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए शहर में दो टीका रथ चलाए गए हैं। जो प्रत्येक वार्ड में जाएंगे। लोगों को अस्पताल जाने की भी जरुरत नहीं। अपने वार्ड सदस्य से मिले और जान लें, आज किस मुहल्ले में कहा टीका लगेगा। यह सबकुछ लोगों की सुविधा के लिए विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here