‌‌‌कल्याण पदाधिकारी को छात्रों ने बनाया बंधक

0
449

बक्सर खबर। ज्योति चौक के पास स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने कल्याण पदाधिकारी को बंधक बना लिया। मामला आज गुरुवार शाम का है। वहां पहुंचे जिला कल्याण पदाधिकारी रामएकबाल राम को छात्रों ने बहुत देर तक रोके रखा। उनका कहना था। पहले हमारी समस्या का निदान हो। फिर आप घर जाएं। वे मांग कर रहे थे। यहां हमेशा लो वोल्टेज की समस्या रहती है। इस वजह से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

छत पर लगी टंकी का ढक्कन गायब है। इस वजह से बंदर उसमें गंदगी कर देते हैं। उसकी मरम्मत हो। यहां छात्रों का मच्छरदानी नहीं मिल रही। कुर्सियां टूटी पड़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने जेनरेटर चालक के विरूद्ध भी आवाज उठायी। उनका कहना था वह समय से जेनरेटर नहीं चलाता। अपनी मनमानी करता है। कल्याण पदाधिकारी ने उनकी सभी बाते धैर्य पूर्वक सुनी। क्रमश: समस्याओं के समाधान की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here