कजरियां-मगरांव पथ के लिए सांसद से मिले मुखिया

0
246

बक्सर खबर। राजपुर प्रखण्ड के नागपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार राय ने सांसद सह केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से आवास पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने मगरांव -कजरियां नहर मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग रखी। मुखिया ने नहर मार्ग की महता को बताते हुए कहा कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। नहर मार्ग प्रखण्ड मुख्यालय और जिला मुख्यालय दोनों को जोड़ता है। आस-पास की सड़के बनी हैं।

लेकिन बीच का कुछ हिस्सा बच गया है। जिसके कारण बारिश में सड़क चौपट हो गयी है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वाहन का चलना तो दूर स्कूल जाने वाले छात्रों को भी परेशानी होती है। मुखिया की इस मांग का पुरजोर समर्थन भूषण पाण्डेय, ओमप्रकाश राजभर, निरंजन पाठक, वंशनारायण पांडेय, विष्णु दयाल पाण्डेय आदि लोगों ने किया। सबने यह कहा कि सांसद को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here