छात्र को अगवा करने की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज

0
643

बक्सर खबर। घर से स्कूल के लिए निकले छात्र को बीच रास्ते से अगवा करने की कोशिश की गई। लेकिन दस वर्षीय पुष्कर ने शोर मचाना शुरु किया। जिस पर आस-पास के लोग वहां जमा हो गए। अपहर्ता को उसे छोड़कर भागना पड़ा। घटना चक्की प्रखंड के भरियार ओपी की है। पुष्कर के दादा डा. रामदेव यादव की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को इसकी प्राथमिकी दर्ज की है।

परिजनों के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह मनोज यादव का दस वर्षीय पुत्र सुबह स्कूल जा रहा था। वह रंगी डेरा के पास पहुंचा तो एक युवक बाइक से आया। उसने कहा चलो मैं तुम्हे स्कूल छोड़ दूं। लेकिन पुष्कर उसकी बाइक पर नहीं बैठा। उसने कहा मैं आपको जानता नहीं हूं। यह सुन उक्त युवक ने उसके दादा, पिता, चाचा सबका नाम बताया। लेकिन फिर भी छात्र को यकीन नहीं हुआ। जब उसने जबरन उसे बाइक पर बैठाना चाहा तो वह शोर करने लगा। इतने में आस-पास के लोग जमा हो गए। बाइक सवार भाग निकला।

add

छात्र ने उसकी बाइक का नंबर भी नोट कर लिया। जिस पर उत्तर प्रदेश का नंबर अंकित था। प्राथमिकी में उसका उल्लेख भी किया गया है। शिकायत मिलने पर डीएसपी डुमरांव केके सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने कहा शिकायत के आधार पर जांच हो रही है। दस वर्ष का छात्र इतनी लंबी बहस करे, गैर स्टेट की गाड़ी का पूरा नंबर नोट कर ले। यह थोड़ा मुश्किल काम है। बावजूद इसके हम सभी संभावनों पर ध्यान रखते हुए जांच कर रहे हैं। वैसे हम यहां बता दें डुमरांव अनुमंडल में इस माह के दौरान अपहरण के दो मुकदमें दर्ज हुए जो फर्जी साबित हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here