रफ्तार का कहर : बाइक चालक ने ले ली किसान की जान

0
1122

बक्सर खबर। बाइक सवार युवकों को रफ्तार पसंद है। वे अक्सर अपनी जान गवांते हैं। दूसरों की जान भी ले लेते हैं। सोमवार की शाम राजपुर थाना के जलहरा गांव के पास भी ऐसा ही हुआ। बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर सड़क पार रहे किसान अरूण चौहान (40) को तेज गति से जा रहे बाइक वाले ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए कोचस ले गए। जहां से उन्हें वाराणसी रेफर किया गया। लेकिन, वहां पहुंचने से पहले की अरुण की मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार वे खेत घुमने गए थे। शाम सात बजे के करीब घर वापस लौट रहे थे। सड़क पार करने के दौरान कोचस की तरफ आ रही तेज रफ्तार ने जोरदार टक्कर मार दी। वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। अवाज सुन कर आस-पास के ग्रामीण पहुंचे। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। मंगलवार की सुबह जब इसकी जानकारी प्रशासन को हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार ने वहां पहुंचकर परिवार वालों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत बीस हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here