‌‌‌चाय-पकौड़ी के विवाद में चली गोली, दो युवक रेफर

0
1985

बक्सर खबर। प्रतापसागर गांव में मंगलवार की सुबह दो युवको ने गोली चला दी। उन्होंने पिस्टल से पांच-छह राउंड गोली चलाई। जिससे दो युवक घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार कन्हैया केसरी में पैर में तीन तथा उसके भाई पिंटू केसरी के पैर में एक गोली लगी है। उनके उपर गोली चलाने वाले चुन्नू यादव और भोलू यादव प्रतापसागर के ही निवासी हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस जांच करने पहुंची तो लोगों ने जो बताया। उसे सुनकर सभी लोग दंग रह गए। विवाद सोमवार की शाम हुआ था। अजय केसरी की दुकान पर दोनों हमलावर पकौड़ी खाने पहुंचे। जब वे जाने लगे तो दुकानदार ने रुपये मांगे। दोनों उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।  पास में ही अजय के दोनों भाई पिंटू और कन्हैया की दुकान है। भाई को अकेला देख वे दोनों आए। उन्होंने दोनों हमलावरों को पकड़ा और धो दिया। इसी का बदला लेने के लिए आज मंगलवार की सुबह दोनों हाथ में पिस्टल लिए अजय केसरी के घर पर जा धमके।

जांच को पहुंचे डुमरांव डीएसपी केके सिंह व अन्य पुलिस कर्मी

सामने पिंटू और कन्हैया पड़े। जिनके उपर उन्होंने पांच-छह गोलियां दाग दी। फिर फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। दोनों घायल रेफर हो गए हैं। इस लिए उनका बयान पुलिस कलमबंद नहीं कर पायी है। यह इलाका डुमरांव के नया भोजपुर ओपी के अंतर्गत आता है। दोनों घायलों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के मध्य है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की जान को खतरा नहीं। परेशानी अवस्य बढ़ गई है। वहीं पुलिस के अनुसार गोली चलाने वाले दोनों युवक महज 18 से 19 वर्ष के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here