‌‌‌सैनिक का शव पहुंचा गांव, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

0
564

-उपचार के दौरान दिल्ली में हुई मौत
बक्सर खबर। सेना में सेवारत राजू यादव पुत्र रामनाथ यादव का शव रविवार को उनके पैतृक गांव महादेव के डेरा, प्रखंड ब्रह्मपुर पहुंचा। सेना की टुकड़ी उनके पार्थिव शरीर को लेकर यहां आई थी। मौके पर स्थानीय विधायक शंभु यादव व अन्य लोग भी पहुंचे। सबने मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सूचना के अनुसार राजू दिल्ली के कमांडेंट कार्यालय में कार्यरत थे। छह माई को ही उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ। अंतत: उन्होंने दम तोड़ दिया है। रविवार को परिजन उनका शव लेकर चरित्रवन शमशान घाट आए। यहां जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here