प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ का चुनाव संपन्न

0
280

-रविशंकर राय अध्यक्ष व संजय यादव बने महासचिव
बक्सर खबर। प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के सदस्यों की बैठक रविवार को रेडक्रास सोसाइटी के भवन में हुई। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन प्रभारी रोहित कुमार एवं संचालन शिक्षिका सावित्री सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महासचिव आनंद कुमार मिश्रा व प्रदेश कोषाध्यक्ष राज कुमार सिंह का सदस्यों ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इसके उपरांत जिला इकाई के गठन पर चर्चा हुई। जिला कार्यकारणी बक्सर का निर्वाचन प्रदेश महासचिव आनंद कुमार मिश्रा की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

जिसमें रवि शंकर राय जिलाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह यादव -जिला महासचिव, रोहित कुमार, मनोज कुमार सिंह एवं सावित्री सिंह को जिला उपाध्यक्ष, सुनील प्रसाद -कोषाध्यक्ष, जिला सचिव अजित कुमार सिंह, रुस्तम अंसारी एवं उषा मिश्रा, जिला संयुक्त सचिव – अंनत तिवारी एवं मो.असगर अली एवं जिला मीडिया प्रभारी पद पर पुनर्देव जी सिंह का निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कमिटी के लिए प्रखंड संगठन प्राभारी को भी मनोनीत किया गया। जिसमें डुमरांव-अंशुमान सिंह, सिमरी-अमित सिंह, राजपुर-प्रदीप गुप्ता, ब्रह्मपुर- राजीव सिंह, चोंगाई-अशोक कुमार, नावानगर- सुनील कुमार सिंह, चक्की-जग नारायण तिवारी, चौसा -डॉ अमित कुमार, इटाढ़ी- संतोष कुमार सिंह, शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here