सूरत से लौटी छह वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में दहशत

1
1703

-पूछने पर बीडीओ ने कहा लू से हुई मौत, परिवार का लिया सैंपल
बक्सर खबर। सूरत से लौटी बच्ची की मंगलवार की आधी रात मौत हो गई। परिजनों ने उसका दाह संस्कार भी कर दिया। जैसे ही यह खबर आज बुधवार को गांव में फैली हड़कंप मच गया। लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। कोरानसराय थाना के कनझरूआं गांव में सूरत से लौटी एक बच्ची की मौत हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फुलने लगे। लिस्ट में कहीं भी छह साल की बच्ची का नाम तक नहीं है। उसके बाद क्वारंटीन सेंटर में सूरत से आए लोगों से पूछताछ हुई। पता चला कि कनझरूआ के हरेन्द्र यादव हैं जो मंगलवार की दोपहर ही सूरत से यहां आए हैं। उन्हें डुमरांव डीके कॉलेज क्वारांटीन सेंटर में रखा गया। उसके बाद डुमरांव बीडीओ प्रमोद कुमार को डीके कॉलेज पूछताछ के लिए भेजा गया।

डुमरांव बीडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पिता हरेन्द्र यादव के अनुसार उसे कोरोना नहीं हुआ था। उसकी कल बक्सर में स्क्रीनिंग हुई थी। जिसमें कुछ नही निकला था। मौजूद लोगों को सिमटम भी बताया गया था। उन लोगों ने कहा लू लग गई होगी। बढिय़ा से दवा करा लेना। उसके बाद हमने छह साल की बेटी सोनम को घर भेज दिया। जहां उसकी मौत हो गई। सोनम कभी रोटी नही खाती थी केवल चावल खाती थी। लेकिन ट्रेन में हमलोगों ने रोटी उसे खिलाई जिसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई थी। उल्टी व दस्त होने लगी। शायद इसकी वजह से उसकी मौत हुई हो। हालांकि प्रशासन और परिवार का तर्क किसी के गले नहीं उतर रहा। लेकिन, आज बुधवार को उसके पिता मां और दो वर्ष के बच्चे का जांच सैंपल लिए जाने की बात कही गई।
डुमरांव एसडीओ ने कहा –
बक्सर खबर। डुमरांव अनुमंडल के एसडीएम हरेन्द्र राम ने कहा कि माता-पिता के अनुसार लू लगने के कारण मौत हुई है। उन लोगों ने इस बच्ची का नाम भी क्वारांटीन लिस्ट में दर्ज नही कराया था। घटना के बाद पूरे परिवार का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

1 COMMENT

  1. माता पिता के अनुसार, लू लगने से बच्ची की मौत हो ग
    ई, – sdo & bdo DUMRAON।
    साहबों ने तो माता पिता को ही सिविल सर्जन मान लिया। काश! किसी आपराधिक मामले में भी ऐसा माना जाता! लिपा-पोती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here