‌‌‌शर्मनाक : खिलाड़ी छात्रा के साथ छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

0
1910

-विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट, बेहद संगीन है मामला
बक्सर खबर। इससे घिनौना क्या हो सकता है। घर से खेल का अभ्यास करने जा रही राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी छात्रा के साथ मनचले छेड़खानी करें। इतना ही नहीं जब उसके भाई ने इसका विरोध किया। तो संगठित होकर उन मनचलों ने उसे पिटा। यह आरोप मिथ्या नहीं हैं। क्योंकि इसके साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। इसकी शिकायत खिलाड़ी छात्रा ने आज महिला थाने में दर्ज करायी। हालांकि यह मामला पूरी तरह से अपराधिक है। क्योंकि उसके भाई के साथ मारपीट करने वालों ने पिस्तौल का इस्तेमाल भी किया है। बावजूद इसके महिला थाने में मामला दर्ज हुआ। वैसे मुकदमा जहां दर्ज हो। अगर ऐसे लोग समाज में या हमारे आस-पास पल रहे हैं। तो उनको दंड मिलना जरुरी है।

क्योंकि ऐसे ही युवा हैदराबाद कभी उन्नाव जैसी घटना का कारण बनते हैं। आज बुधवार को यह मामला जब दर्ज हुआ। तो पुलिस ने कहा। ऐसा करने वाले नाबालिग जान पड़ते हैं। लेकिन, अगर हम ऐसा करने वालों की वकालत करेंगे। तो यह अपराध को बढ़ावा देने वाली बात होगी। यहां खबर में भले ही किसी का नाम नहीं दिया जा रहा। लेकिन, चीनी मिल इलाके में रहने वाले वह युवक। जिनमें से एक का नाम इस केस में दर्ज है। अन्य 10-12 अज्ञात हैं। सभी के परिवार वाले स्वयं जान लें। उनके बच्चे जिस रास्ते पर चल रहे हैं। वह उनके ही नहीं परिवार के भविष्य को बर्बाद करने वाला है। आज उनकी करतूत के कारण यहां तस्वीर में जिन लोगों का चेहरा ढंका है। उसी तरह उनका नाम भी समाज में लेने से पहले परिवार वालों को सोचना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here