शहीद हो गया देश का बेटा, आज पहुंचेगा शव

0
3396

बक्सर खबर। आई टी बी पी के सब इंस्पेक्टर धनजी यादव शहीद हो गए हैं। शुक्रवार की शाम अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर ड्यूटी बजाते हुए वे दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार लोवर सिआंगवा जिला में कुछ जवान गाड़ी से गश्त पर थे। इसी दौरान भू स्खलन में भारी चट्टान वाहन पर आ गिरा। हादसे में कई फौजी घायल हो गए। उपचार के दौरान धनजी यादव की मौत हो गई।

वे जिले के ग्राम लक्ष्मण डेरा, प्रखंड चक्की, ओपी भरियार के निवासी थे। उनके पिता का नाम श्रीराम यादव एवं पत्नी का नाम किरण देवी है। किरण की गोद में दो वर्ष का पुत्र अंकित है। जिसने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया। इस घटना से पूरा गांव मर्माहत है। सूत्रों के अनुसार आज रविवार की शाम तक शव गांव पहुंचने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here