करंट लगने से युवक की मौत

0
1499

बक्सर खबर। करंट लगने से रविवार की सुबह मंगल यादव (24) पुत्र जानकी यादव की मौत हो गयी। दुर्घटना ब्रह्मपुर थाना के योगियां गांव में हुई। सूत्रों ने बताया सुबह के वक्त मंगल यादव घर की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ गए। इस वजह से उनको बिजली का गहरा झटका लगा।

परिजन और आस-पास के लोग उनको लेकर अस्पताल गए। लेकिन चिकित्सकों ने उनहें मृत घोषित ंकर दिया। इस संबंध में पूछने पर ब्रह्मपुर की पुलिस ने कहा इसकी सूचना स्थानीय स्तर पर मिली है। लेकिन करंट कैसे लगा इसकी जानकारी अप्राप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here