‌‌‌पोखरहां गांव में चली कई चक्र गोली

0
1870

-मौके पर पहुंची पुलिस, दो पक्षों में है विवाद
बक्सर खबर। पोखरहा गांव में दो पक्षों का विवाद गंभीर रुप अख्तियार करता जा रहा है। रविवार को इस गांव में अचानक गोली चलने लगी। वजह कुछ दिन पहले खेत में लगी गेहूं व चने की सफल को जलाने के लिए उसमें जहरीले रसायन का छिड़काव कर दिया गया था। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंचे। लेकिन, बात आई-गई हो गई। आज रविवार को अचानक उन दो पक्षों के बीच गोली चलने लगी।

सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची तब जाकर दोनों पक्ष के लोग शांत हुए। सूत्रों के अनुसार पहले से इस गांव के रंगनाथ पांडेय और श्रीकांत पांडेय के बीच विवाद था। कोर्ट में मामला था। एक पक्ष को जमीन का मालिकाना हक मिला। उसी पक्ष के लोगों ने फसल लगाई थी। लेकिन, पूरी फसल खराब हो गई। जिसके बाद से विवाद गहरा गया है। आज दोनों तरफ से गोली की सूचना है। हालांकि कोई हताहत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here