पंड़ित जी का विचार ही स्वस्थ राष्ट्र निर्माण की पूंजी है भाजपा

0
62

बक्सर खबरः पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी दिवस पर भाजपा ने डुमरी में वरीय व सक्रीय कार्यकर्ता संघ का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया अशोक कुवंर व संचालन मुकतेश्वर कुवंर ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंड़ित हरी शंकर शर्मा, माधुरी कुवंर, महिला जिलाध्यक्ष पिंकी पाठक, राजेन्द्र प्रसााद, डुमरी मंडल अध्यक्ष संतोष शाह, भोजपुरिया बेयार के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुवंर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर प्रो. जगदीश कुवंर, कवीन्द्र दूबे, शंभू नाथ मिश्रा,मो. अफजल,विनोद कुमार विद्यार्थी,निलम सिंह, अनुज कुमार, विद्यासागर कुवंर, भैरव कुंवर, कुल भूषण श्रीवास्तव, परशुराम चैधरी, धु्रव तिवारी, भास्कर कुमार, टिूंकी कुवंर, धर्मेन्द्र कुवंर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंड़ित जी का विचार ही स्वस्थ राष्ट्र निर्माण की पूंजी है: रमेश
इस मौके पर भोजपुरिया बेयार के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि पंडित जी की विचारधारा उनका दर्शन समाज के सभी वर्गो तक अगर हम पहुंचा पाने में सफल होते हैं तो यह हमारी उनके विचारों के प्रति ही नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति अराधना होगी। क्योंकि उनका विचार ही राष्ट्र निर्माण की पुंजी है। जिससे स्वस्थ व जातिगत रहित भारत का निर्माण किया जा सकता है। उन्हीं के विचारधारा पर चलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ भारत को आगे बढ़ा रहे हैंं।वहीं मुख्य अतिथी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंड़ित हरी शंकर शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद व अन्त्योदय चिन्तन आज भी प्रासंगिक है। समाज का हर व्यक्ति उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद व अन्त्योदय चिन्तन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे तो समाज में कोई भी परिवार निर्बल व असहाय नहीं रहेगा। पंडित जी ने देश  की राजनीति को नई दिशा देते हुए अंत्योदय का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का एकात्म मानववाद एवं  हिंदुत्व का बोध भारत वर्ष के दर्शन से कराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here