टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, सामान खाक

0
218

बक्सर खबर: असामाजिक त्वों ने टेंट हाउस के गोदाम में आग लगा दी। जिसमें लाखों की संपति राख हो गई। घर वालों ने जब देखा तो परिवार में रोना-धोना मच गया। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के टुड़ीगंज-अरियांव मार्ग से सटे सरौरा डेरा की है। जहां शुकव्रार की देर रात अचानक गोदाम से आग की लपटें उठने लगी। घर वाले कुछ कर पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें सब कुछ जल कर राख हो गया।
बच्चे के रोने से टला बड़ा हादसा
बक्सर:  पीड़ित अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना रात ग्यारह पैतालीस बजे की है। दो वर्षीय बच्चा जग कर रोने लगा। उसे दूूूूध पिलाने के लिए  मां निकली  तो देखा गोदाम में प्रकाश है। उसके बाद पुरूष सदस्यों को जगाया। सब लोग जब वहां पहुंचे तो देखा की गोदाम में आग की लपटें तेज हो गई। बगल के कमरे तक आग पहुंच गई। होल्ला-हल्ला करने के बाद पड़ोसी जुटे जैसे- तैसे आग पर काबू पाया गया। तब तक टेंट, लाइट, सांउड़, हीरो की बाइक समेत लगभग चार लाख का समान जल कर राख हो गया। अरविंद ने कहा कि अगर बच्चा नहीीं जग कर रोया होता तो पूरा परिवार इसमें साफ हो जाता। ज्ञात हो कि ऐ. के. लाइट टेंट व साउड चलाते थे। घर के हिस्से में मिट्टी का मकान बना कर उपर कराकट रख कर गोदाम बनायाा  था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here