सीट को लेकर हुई कहासुनी, जज साहब को पीट डाला

0
1063

बक्सर खबर(स्टेट डेस्क)। सूबे में होने वाली घटनाएं रोजाना सुशासन के दावे की पोल खोल रही हैं। बुधवार की रात मनचलों ने सीट को लेकर जज साहब की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जहानाबाद जिले का है।

मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी जिले के पुपरी के एसीजेएम प्रशांत कुमार झा ट्रेन से गया से पटना जा रहे थे। इस दौरान सीट को लेकर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने जज साहब की पिटाई कर दी। मामले में जहानाबाद रेल थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मीडिया को प्रशांत कुमार ने बताया कि बुधवार की रात वह पैसेंजर ट्रेन से गया से पटना जा रहे थे। इस दौरान सीट को लेकर उनकी कुछ लड़कों से बहस हो गई। मामला हाथापाई तक आ गई। स्थानीय खबरों के मुताबिक बेला से मखदुमपुर स्टेशन के बीच बाणावर हाल्ट पर जज साहब से न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि आरोपियों ने उन्हें टे्रन से उतारने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जहानाबाद जीआरपी एसएचओ शकुंतला के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पहचान शशांक शेखर(28)और सूरज कुमार यश देव(19) के रूप में हुई है। एक वीडियो के आधार पर इनकी गिरफ्तारी हुई है। एसीजेएम किसी काम से गया गए थे। पटना लौटते वक्त यह घटना घटी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here