एसडीओ कार्यालय के लिपिक की अचानक हुई मौत

0
1964

-सूचना मिलने पर सन्न रह गया पूरा महकमा
बक्सर खबर। सदर अनुमंडल में कार्यरत लिपिक राजीव रंजन सिंह की रविवार को अचानक मृत्यु हो गई। वे ड्यूटी से घर जा रहे थे। उनके साथ यह अनहोनी ज्योति चौक पर हुई। सूचना के अनुसार अपराह्न पांच बजे के लगभग वे स्कूटी से डुमरांव जा रहे थे। जहां उनका आवास है। चौक पर पहुंचते ही उनको कुछ चक्कर से आया। गाड़ी रोकी और पास के एक चबूतरे पर जाकर बैठे, वहीं लुढक गए। देने वाले लोगों ने वहां तैनात पुलिस वालों को सूचना दी। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। किसी ने सदर एसडीओ केके उपाध्याय को फोन पर सूचना दी।

फिर क्या था, उनके साथ काम करने वाले सभी कर्मी सन्न रह गए। सूत्रों ने बताया इन दिनों अनुमंडल कार्यालय में राशन कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। काम बहुत ज्यादा है। इस लिए दो पाली में कर्मी कार्य कर रहे हैं। यहां तक की रविवार को भी। साथ ही कुछ अन्य विभाग के डाटा ऑपरेटर भी इस कार्य में लगाए गए हैं। कार्य दो सिफ्ट में हो रहा है। राजीव की ड्यूटी तीन बजे तक थी। वहीं से घर जा रहे थे। उनकी उम्र लगभग 55 वर्ष के लगभग थी। कोई विशेष बीमारी भी नहीं थी। इस लिए घटना पर परिवार वालों को भी यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन, होनी अपना काम कर गई थी। सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने इस पर गहरा दुख प्रकट करते हुए बताया वे अच्छे और कर्मठ कर्मी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here