सेवा बस्ती में संघ के स्वयंसेवकों ने किया काढा पैकेट का वितरण

0
157

बक्सर खबर। कोरोना महामारी के बीच खुद को बचाए रखना बड़ी चुनौती है। ऐसे में लोगों को जागरुक करने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं संघ के सदस्यों ने दलित बस्तियों में जागरुकता अभियान चलाया। साथ ही उन्हें वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया गया। क्योंकि यह ऐसा वर्ग है। जो ऑनलाइन व्यवस्था से अभी दूर है।

संघ के स्वयं सेवकों ने इसके साथ ही सभी परिवारों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटी का पैकेट भी दिया। जिसका काढा बनाकर लोग पी सकते हैं। इस उत्पाद सेवा भारती ने तैयार किया है। इस वितरण अभियान में संघ के सह प्रांत कार्यवाह राजेन्द्र जी, जिला प्रचारक अंशुमान, सोनू वर्मा, राजकमल, हिमांशु पाठक, आलोक, अभिजीत, विशाल, धनु, राहुल रंजन, गणेश आदि शामिल रहे। इन लोगों ने बताया अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here