‌‌‌ शाही शादी : मिनिस्टर से लगायत गवर्नर तक

1
2883

-यूपी, बिहार और झारखंड तक के पहुंचे राजनीतिक दिग्गज
बक्सर खबर। राजधानी पटना में रविवार को शादी समारोह में पहुंचे राजनीतिक दिग्गजों, कैबिनेट मिनिस्टर और बिहार की गवर्नर जनाब आरिफ मोहम्मद खान की उपस्थिति चर्चा में रही। समारोह को भव्य बनाया गया था। इसमें शामिल लोगों के शब्द थे, यह शाही शादी जैसा समारोह है। मौजू था बक्सर के चर्चित भाजपा नेता प्रदीप राय के छोटे पुत्र ई अंकुर के विवाह का। शाम सात बजे वर वधू अंकुर व सुविज्ञा जयमाल स्टेज पर आए। फिर शुरू हुआ मेहमानों के आने का सिलसिला।

जिनमें सबसे खास रहे गवर्नर बिहार। उन्होंने वर-वधू को सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और परिवार के बच्चों तक को अपनी गोद में लेकर प्यार दुलार दिया। यह स्नेह बता रहा था। समारोह उनके लिए भी खास था। अन्य उपस्थित लोगों में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री बिहार सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री सह भू राजस्व मंत्री विजय सिन्हा, बिहार के प्रमुख कैबिनेट मिनिस्टर विजय चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा,

अंकुर को आशीर्वाद देने पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री विधायक रामकृपाल यादव, संजय सावरंगी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, मंत्री संजय टाइगर, भिखुभाई दलसानिया संगठन महामंत्री भाजपा, नारद राय पूर्व मंत्री यूपी, महाचंन्द्र प्रसाद अध्यक्ष सवर्ण आयोग, भाजपा के प्रदेश मंत्री व एसआईएस सिक्योरिटी के निदेशक ऋतुराज सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, जिवेश मिश्रा, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज सिंह, उनके भाई व दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज सिंह,

प्रदीप राय के पुत्र अंकुर को आशीर्वाद देने पहुंचे बिहार सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर व अन्य

डुमरांव के विधायक राहुल सिंह, घोषी यूपी के पूर्व सांसद अतुल राय, पूर्व विधायक दिलमणी देवी, कृष्णानंद सिंह, दिनारा के विधायक आलोक सिंह, पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय,  संजय चौरसिया विधायक दीघा, संतोष निराला विधायक राजपुर, जीवन कुमार एमएलसी, धर्मशीला गुप्ता राज्य सभा सांसद, अशोक पांडेय एमएलसी, मनोज शर्मा विधायक अरवल समेत अनेक न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों और प्रदेश के प्रमुख व्यवसायी शमिल हुए। इस दौरान प्रदीप राय के साथ उनके समधी सुरेन्द्र राय आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

  1. शाही शादी : मिनिस्टर से लगायत गवर्नर तक
    विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here