आरा से चोरी हुआ छड लदा ट्रैक्टर बक्सर में बरामद

0
1460

-पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
बक्सर खबर। आरा जिला से चोरी हुआ ट्रैक्टर शनिवार को बक्सर में बरामद हो गया। जिस पर लाखों रुपये मूल्य का छड़ लदा हुआ था। उसे औद्योगिक थाना क्षेत्र की सीमा से बरामद किया गया। इसे लेकर यहां पहुंचे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार आरा जिला के कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल टैक्स स्थित सकड्डी गांव के पास से शुक्रवार की रात ट्रैक्टर चोरी हुआ। जिसे शनिवार को औद्योगिक थाना पुलिस ने अर्जुनपुर रोड से बरामद किया गया। यह ट्रैक्टर आरा के अंजनी कुमार श्रीवास्तव उर्फ आजाद श्रीवास्तव का है। वाहन में जीपीएस लगा हुआ था।

जिसकी भनक चोरों को नहीं थी। उन्होंने भोजपुर पुलिस को चोरी की सूचना दी, चोर उसे लेकर बक्सर की तरफ भाग रहे हैं। वहां की पुलिस ने औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सूचना दी। उसी लोकेशन के आधार पर अर्जुनपुर बांध रोड में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय के समीप दो चोरों के साथ ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तार चोर सगे भाई है। उनकी पहचान अमरेश ठाकुर व समरेश ठाकुर पिता सीता शरण ठाकुर निवासी जिला मधुबनी, ग्राम भैयापट्टी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों अभियुक्त पिछले 10 सालों से बक्सर में ही रहकर सीमेंट छड़ का काम करते हैं। जिसका वाहन उन लोगों ने चुराया है। उसके यहां भी 2015 से 2018 तक सेल्समैन के तौर पर कार्य कर चुके हैं। पूछने पर ज्ञात हुआ कि छह का मूल्य 4 लाख 53 हजार 941 रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here