नया भोजपुर में दुकान खोलने के लिए सड़क जाम

0
1496

-प्रशासन ने लोगों को समझाया, 8 जून के बाद होगा निर्णय
बक्सर खबर। देश भर में दुकानें खुल रही हैं। एक जून से अपने जिले में भी जिला प्रशासन ने सामान्य दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की ढील को अनुमति नहीं है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने भोजपुर जदीद पंचायत क्षेत्र में इसकी अनुमति नहीं दी है। क्योंकि यह जिले का कंटेनमेंट जोन था। बावजूद इसके आज मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने वहां प्रदर्शन किया। इसमें वे लोग शामिल थे। जिनकी दुकानें नया भोजपुर चौक एवं डुमरी रोड में स्थित हैं। प्रदर्शन करने वालों ने एनएच 84 को जाम कर दिया।

प्रशासन ने इस समस्या का हल निकालने के लिए उनसे बात की। उन्हें बताया गया, आठ जून के बाद यहां के बारे में निर्धारण होगा। अगर कोई नया मरीज नहीं मिला तो यहां भी ढील दी जाएगी। डीएम ने भी एक दिन पहले यह बात कही है। मौके पर पहुंचे डुमरांव एसडीओ हरेन्द्र राम व पुलिस पदाधिकारियों ने सबको समझाया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। प्रशासन अभी भी लोगों के प्रति नरमी दिखा रहा है। क्योंकि सड़क जाम के बाद भी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पूछने पर डुमरांव एसडीओ ने कहा। ऐसे कोई स्थिति नहीं हुई। लोग तुरंत ही वहां से हट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here