इटाढ़ी में सड़क दुर्घटना, एक की मौत

0
1527

बक्सर खबर। जमुआंव-इटाढ़ी मार्ग पर शुक्रवार को अपराह्न सवा पांच बजे के लगभग दुर्घटना हो गई। अमावस डेरा गांव के समीप स्कार्पियो ने आटो को टक्कर मार दी। जिससे आटो पलट गयी। उसमें सवार जमुआंव निवासी भुपेन्द्र सिंह (50) पुत्र सुधर यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पा पीछे-पीछे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुराना अस्पताल पहुंचाया। उनके साथ आए लोगों ने बताया भुपेन्द्र आटो में सवार हो घर के जरुरी सामान खरीदने इटाढ़ी जा रहे थे। रास्ते में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here