राघवेन्द्र सिंह ने लिया डीएम का प्रभार, किया निरीक्षण

0
1644

बक्सर खबर। जिले के नए डीएम राघवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को यहां का प्रभार ग्रहण किया। ग्यारह बजे के लगभग वे निवर्तमान जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के साथ कार्यालय पहुंचे। जहां सभी मातहत कर्मियों की उपस्थिति में दोनों अधिकारियों ने प्रभार पंजी पर हस्ताक्षर किए। इसके उपरांत समाहरणालय कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अरविंद कुमार वर्मा ने कहा मैं जब यहां आया तो काफी दुखद झड़ था। बावजूद इसके सभी लोगों ने मिलकर हमारा साथ दिया।

पूरा समाहरणालय एक परिवार की तरह रहा। मानव श्रृंखला के समय भी ऐसे ही हालात थे। बावजूद इसके आप सभी का सहयोग मिला। आप सभी को मेरा धन्यवाद। राघवेन्द्र सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों से कहा आप सभी बेहतर कर्मी हैं। ऐसा पता चला, हमें आगे भी मिलकर काम करना है। जिलाधिकारी अरविंद वर्मा को उन्होंने सफल व सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम का संचालन डीआरडीए निदेशक शशिकांत पासवान ने किया। उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार भी मौजूद रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here