चोरी के तीन मोबाइल फोन के साथ दो गिरफ्तार 

0
88

महानंदा और श्रमजीवी एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी करने का आरोप                                                                         बक्सर खबर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए यात्री सामान चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरपीएफ पोस्ट टीम के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोन गाड़ी संख्या 15483 महानंदा एक्सप्रेस और 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस से चोरी किए गए थे। इसके बाद तीनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के काली माई मंदिर के पास निवासी 24 वर्षीय रघु कुमार चौहान तथा औद्योगिक थाना क्षेत्र के हरी किशुनपुर निवासी 42 वर्षीय भृगु मुनि यादव के रूप में हुई है।

आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया है।आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्री सामान की चोरी में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, उप निरीक्षक विष्णु शंकर ओझा, सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी राहुल यादव, आरक्षी सोनालाल यादव तथा आरक्षी करण सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here