‌‌‌एनआरसी व सीएए के खिलाफ राजद ने दिया प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

0
156

बक्सर खबर। राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों ने शनिवार को जिले में सीएए और एनआरसी के खिलाफ धरना दिया। जिला मुख्यालय से लेकर, चौसा, राजपुर, चौगाई, डुमरांव हर जगह कैंप लगाकर पार्टी के नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वे इस कानून को लोकतंत्र की हत्या बता रहे थे। राजपुर में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे पूर्व मंत्री छेदीलाल राम ने कहा। आज संविधान ही खतरे में पड़ गया है। पर राजद ऐसा होने नहीं देगा।

नीतीश ने राजद के गठबंधन को छोड़ा। क्योंकि वे केन्द्र से विशेष राज्य का दर्जा दिला रहे थे। कहां गया उनका जुमला। आज बिहार का बजट इतना बढ गया है कि इसको कभी विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। लेकिन, अब समय आ गया है। इस सरकार को सबक सीखाने का। इसी तरह अन्य प्रखंड मुख्यालयों पर भी धरने हुए। हर जगह वक्ताओं ने केन्द्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here