‌‌पचास हजार का इनामी कुबेर मिश्रा गिरफ्तार

0
4169

-डुमरांव पुलिस ने गुप्त आपरेशन में किया काम
बक्सर खबर। पचास हजार रुपये का इनामी अपराधी कुबेर मिश्रा गिरफ्तार कर लिया गया है। डुमरांव पुलिस ने गुपचुप अंदाज में उसे गिरफ्तार किया। जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। क्योंकि लंबे वक्त से यह फरार चल रहा था। मिश्रा ब्रह्मपुर थाना के योगियां का निवासी है। इसके लिखाफ दोहरे हत्याकांड का आरोप है। पुलिस ने कब और कैसे गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी एसपी यूएन वर्मा देंगे। ऐसा अनुमान है। क्योंकि चार वर्ष से फरार चल रहा कुबेर मिश्रा पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था। इसकी तलाश एसटीएफ को भी थी। लेकिन, अपने यहां की पुलिस ने कोरोना पर खीस निकालने के चक्कर थी। और यह कामयाबी उसके हाथ आ लगी।

स्वतंत्रता दिवस के दिन फरार हुआ था कुबेर
बक्सर खबर। कुबेर मिश्रा के विरूद्ध अब तो कई मामले दर्ज होंगे। सबसे पहले उसे पुलिस ने 2 नवम्बर 2014 को गिरफ्तार किया था। क्योंकि पैतृक गांव ब्रह्मपुर थाना के योगियां में नीरज और प्रदीप यादव की हत्या हुई थी। 16 अक्टूबर 2014 को हुई हत्या में दर्जनभर लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस दबाव में रही। सभी को जांच रिपोर्ट में आरोपी करार देती गई। इस बीच कुबेर ने योजनाई। बीमार होने पर उसे उपचार के लिए पटना भेजा गया। 15 अगस्त 2016 को वह फरार हो गया। और तब से यहां-वहां छीपकर रह रहा था। मुकदमा संख्या 287/14 के अन्य दोषियों को सजा भी हो चुकी है। अब कुबेर की बारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here