‌‌‌कैसे रोकेंगे वायरस को फैलने से : प्रशासन ने किया अभ्यास

0
1168

बक्सर खबर। आप घरों में बैठ कर मदद कर रहे हैं। लेकिन, कोई ऐसा भी है। जो खुले मैदान में जाकर आपके लिए अभ्यास कर रहा है। यहां जो आप तस्वीर देख रहे हैं। वह चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव के पास की है। यहां प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज पूर्वाभ्यास किया। अग्रह कहीं संक्रमण फैलता है। तो वैसी स्थिति में हमें क्या करना है। जहां मरीज मिलता है।

वहां के आस-पास के घर वालों की सूची बनेगी। इलाके को सील करना पड़ सकता है। प्रशासन के इंतजाम की चर्चा यहां आपको परेशान भी कर सकती है। इस लिए इसके बारे में अभी बहुत जानना जरुरी नहीं है। यह जानना आवश्यक हैं कि आप ऐसी कोई गलती न करें। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहे। आज के प्रशिक्षण में जिलाधिकारी, एसपी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here