रिटायर्ड फौजी की ट्रेन से कटकर मौत

0
1727

बक्सर खबर । रिटायर्ड फौजी की गुरुवार को चौसा स्टेशन के पास मौत हो गई। अप लाइन में किसी अज्ञात ट्रेन से कटने के कारण हुई मौत के बाद उनकी पहचान नहीं हो पाई। रेल पुलिस रात नौ बजे उनके शव को लेकर बक्सर पहुंची। शुक्रवार को पता चला कि उनका नाम बिरेन्द्र प्रसाद पुत्र शिव नरायण राय है। वे राजपुर थाना के रामपुर-डिहरी के निवासी हैं। रेल पुलिस ने बताया वे संभवत: चौसा ट्रेन पकडऩे से आए थे। जहां दुर्घटना के शिकार हो गए। उनकी उम्र लगभग 51 वर्ष थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here