बच्चों के विवाद में बहा खून, नौ घायल तीन रेफर

0
1344

बक्सर खबर । बच्चों के विवाद को लेकर डुमरांव के रजडिहां में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जरा सी बात पर एक दूसरे के लिए दुश्मन बने लोग एक दूसरे पर पिल पड़े। मारपीट में कुल नौ लोग घायल हुए। एक पक्ष से अभिषेक तिवारी, राजवीर तिवारी, शशिकांत तिवारी को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है।

इसी पक्ष के रविशंकर, शुभम व सावित्री देवी को भी चोट आई है। इन लोगों ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। वहीं दूसरे पक्ष के संजय ओझा, शिवजी ओझा, रंजीत ओझा को चोटें आई हैं। इन लोगों ने पहले पक्ष के छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार मारपीट से जुड़े मामले में शिवजी ओझा व रंजीत ओझा दोनों पुत्र संजय ओझा को गिरफ्तार किया गया है।
बक्सर 20अप्रैल
मारपीट में घायल का लोगो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here