याद किए गए जगजीवन बाबू

0
127

बक्सर खबर। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम को शुक्रवार (6 Jun) के दिन याद किया गया। उनकी 33 वीं पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय में मनाई गयी। तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित नेताओं ने उन्हें सामाजिक न्याय और गरीबों का नेता बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा और संचालन राजारमण पांडेय ने किया।

अपने संदेश में पार्टी के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा कि वे दल और देश के महान नेता थे। हमेशा सरकार में महत्वपूर्ण पदों और रेल, कृषि जैसे मंत्रालय को संभालते रहे। वे लोकतंत्र के महान पक्षधर थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, कामेश्वर पांडेय, गंगा विशुन राम, पप्पू दुबे, महिमा शंकर उपाध्याय, जिन्दा जवाहर लाल, श्रीमन राय, अनुराग त्रिवेदी, त्रियोगी मिश्रा, गुप्तेश्वर चौबे, निशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here