अश्लील गायक को सामाजिक कार्यकर्ता ने मारा तमाचा, न्यायालय पहुंचा मामला

0
1584

बक्सर खबर। भोजपुरी अधिकांश गायक अश्लील गीत गाते हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन, कुछ नवोदित कलाकार ऐसे आए हैं। जिन्हें संगीत तो दूर संस्कार और मर्यादा का ख्याल भी नहीं रहा। ऐसे ही एक कलाकार ने सावन के गीत को एलबम जारी किया है। जिसमें हिंदू धर्म के देवी देवताओं को भी नहीं बख्शा है। उसके खिलाफ युवा समाजसेवी सह युवा नेता आशुतोष दुबे ने आवाज उठायी है। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंड़ाधिकारी के न्यायालय में गायक राकेश मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

युवा अधिवक्ता विशाल सिंह ने इस मामले में आशुतोष का साथ दिया है। गायक एवं एलबम से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भाषा की अश्लीलता और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। आशुतोष ने इस मामले में समाज और मीडिया से समर्थन मांगा है। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाना चाहिए। जो मर्यादाओं को आघात पहुंचा रहे हैं। दुबे ने बताया एलबम के गानें तो फूहड़ हैं ही उन्हें बेहद कामोत्तेजक तरीके से फिल्माया गया है। भगवान शिव और माता पार्वती को आधार बनाते हुए बहुत ही अश्लील वीडियो बनाया गया है। आज अश्लीलता अपने चरम पर है। साथ ही यह करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं के साथ घिनौना कृत्य है। ऐसा कृत्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाता है। साथ ही यह दो सम्प्रदायों के बीच बनी खाई को चौड़ा करने में भी मददगार होगी। ऐसा करना कानूनन अपराध है। कानून के मुताबिक अश्लील गानें नहीं गाये बजाए जा सकते हैं। फिर भी धड़ल्ले से ऐसा किया जा रहा है। राकेश मिश्रा के साथ-साथ इसी गाने की साथी महिला गायिका, गीतकार सुमित सिंह चंद्रवंशी और एसआरके म्यूजिक के मालिक के खिलाफ सीजेएम के यहां मुकदमा दायर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here