डॉ. लाल पैथोलॉजी और वेल व्यू के संयुक्त तत्वावधान में मेगा कैंप बक्सर खबर। शहर के गोलंबर स्थित वेल व्यू पैथोलॉजी में डॉ. लाल पैथोलॉजी के तत्वावधान में रविवार को मेगा हेल्थ टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन एआईएमएलटीए के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जीवनशैली में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच और सही चिकित्सकीय परामर्श बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर रक्त जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों की शुरुआती अवस्था में ही पहचान संभव है, जिससे समय रहते इलाज कर शरीर को सुरक्षित रखा जा सकता है।
उन्होंने वेल व्यू पैथोलॉजी को एक विश्वसनीय संस्थान बताते हुए कहा कि डॉ. लाल पैथोलॉजी के सहयोग से इसकी गुणवत्ता और विश्वास और मजबूत हुई है। इस अवसर पर वेल व्यू पैथोलॉजी के निदेशक मुनिदेव दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया और कैंप में आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रितेश चौबे, डॉ. लाल पैथोलॉजी के डीजीएम राकेश रंजन पाण्डेय, शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेश मिश्रा, रविन्द्र दुबे, पवन कुमार, धनंजय कुमार, डॉ. एडी उपाध्याय, डॉ. एसके दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






























































































