ओलावृष्टि से मची भगदड़, घरों की तरफ भाग चले लोग

0
2114

-जगह-जगह फट गए तंबू, पट गए रास्ते
बक्सर खबर। रात के साढ़े आठ बज रहे थे। आकाश में बिजली चमकने लगी। तेज हवाएं चलने लगी। देखते ही देखते बारिश शुरू और फिर उसके साथ ओले गिरने लगे। वह भी इतने तेज की मजबूरन लोगों को घर में भागना पड़ा। महज कुछ देर की इस तूफानी बारिश ने कई जगह तंबू उखाड़ दिए।

लोगों ने जमा किए बर्फ के टुकड़े

यह वाकया आज शनिवार की रात का अब से कुछ घंटे पहले का है। कई जगह शादी समारोह चल रहे थे। जिनके तंबू फट गए। बर्फ के टुकड़ों का आकार कांच की गोलियों जितना पड़ा था। कई जगह बाहर खड़ी गाडिय़ों के शीशे चटक गए। बारिश बंद हुई तो लोगों ने इन ओलों को जमा करना शुरू किया तो बाल्टी भर गई। तस्वीरों में आप इसे देख सकते हैं। हालांकि ऐसी सूचना बक्सर अनुमंडल के गांवों से नहीं आयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here