बलिदान दिवस के रुप में मनायी गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

0
142

-दलित बस्ती में किया मास्क व सेनेटाइजर का वितरण 

बक्सर खबर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को बलिदान दिवस के रुप में मनायी गई। पार्टी कार्यालय और दलित बस्ती में दो जगह अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें शामिल लोगों ने उन्हें याद किया और उन्हें आधुनिक भारत का जनक कहा। तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

किला के पास दलित बस्ती के कार्यक्रम में लोगों के बीच मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया। जो जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने जिले को उपलब्ध कराया था। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता कामेश्वर पांडेय, राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम, जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, अनुराग राज त्रिवेदी, राजऋषि राय, विशाल खरवार, सुदर्शन सिंह, गुप्तेश्वर चौबे, जमाल अली, संजय सिंह, अमन आदि शामिल हुए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here